पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चित्रकूटनगर से नक्सली गणेश धराया

चित्रकूटनगर से नक्सली गणेश धराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटनापुलिस ने छह साल से फरार चल रहे नक्सली गणेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना पर पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर उसे चित्रकूटनगर में लेवी वसूलने के लिए आने पर गिरफ्तार कर लिया। वह इसी इलाके में अपने मकान का भी निर्माण कर रहा था।

गणेश पर मसौढ़ी के भगवानगंज थाना क्षेत्र स्थित खरौज पंचायत के मुखिया मिथिलेश यादव की हत्या का आरोप है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद से वह फरार था। 2008 के पंचायत चुनावों से ठीक पहले मिथिलेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में गणेश के अलावे मुखिया पद के उम्मीदवार उस्मान मियां सहित सात अन्य लोग नामजद थे। अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में उसने नक्सली संगठन के नाम पर की गयी लेवी वसूली की बात स्वीकारी है। अवैध रूप से अर्जित की गयी करोड़ों की संपत्ति के बारे में भी पता चला है। इसकी जांच के बाद संपत्ति जब्त भी की जा सकती है।

^गणेश की गिरफ्तारी से केवल एक पुराने हत्याकांड का आखिरी कड़ी सुलझी बल्कि उसके काले कारोबार का पर्दाफाश हुआ।\\\"\\\" मनुमहाराज, एसएसपी

मुखिया मिथिलेश यादव की हत्या गणेश ने अपना वर्चस्व कायम करने के लिए किया था। मिथिलेश पैसे वाला था और इलाके में उसका रसूख था। अपना वर्चस्व कायम करने और लोगों में दहशत फैलाने के लिए उसने इस हत्या कोे अंजाम दिया था। जिसके बाद इसके पास लेवी के रूप में बड़ी रकम भी आने लगी थी। दियारा क्षेत्र में वह लोगों से लेवी वसूलता था। गणेश नासरीगंज में किराये एक मकान में नाम छिपाकर रह रहा था। भाकपा(माओवादी) से वह युवाओं को जोड़ रहा था। इसके लिए वह युवकों को धमकी तक देता था कि संगठन में शामिल नहीं होने पर उनके परिजनों की हत्या कर देगा। उसके इस धमकी के कारण कई युवा नक्सली संगठन में शामिल हो गए।