- Hindi News
- मेरी कॉम फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर सम्मानित
मेरी कॉम फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर सम्मानित
पटना| बिहारके संगीतज्ञ और हाल में आई फिल्म ‘मेरी कॉम‘ के म्यूजिक डायरेक्टर शशि सुमन को ग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने मंगलवार को सम्मानित किया। शेरघाटी के मजौरा गांव के मूल निवासी शशि पिछले दस वर्षों से मुंबई फिल्मोद्योग में संघर्ष कर रहे हैं। फिल्म राजनीति में आदेश श्रीवास्तव के साथ उनका गाया गीत मोरा पिया मोसे बोलत नाहीं काफी लोकप्रिय रहा। संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म राम लीला में भी शशि सुमन ने सहायक संगीत निर्देशक के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनायी है। उन्हें सम्मानित करते हुए नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार के इस होनहार संगीतकार में अपार संभावनाएं हैं।