- Hindi News
- बकरीद का चांद दिखे तो तुरंत दे इसकी सूचना
बकरीद का चांद दिखे तो तुरंत दे इसकी सूचना
गुरुवारको बकरीद का चांद दिखाई देने की उम्मीद है। चांद की सूचना लेने और देने के लिए मुस्लिम संस्थानों ने मोबाइल फोन नम्बर जारी किए हैं। मुस्लिम संस्थानों के उलेमाओं ने आम लोगों से अपील की है कि वे चांद देखने की कोशिश करें। चांद देखते ही जारी किए गए नंबरों पर इसकी सूचना फौरन दें। इन्हीं नम्बरों पर चांद होने की खबर भी मिलेगी। अगर गुरुवार को चांद दिख जाता है तो 5 अक्टूबर को बकरीद मनाया जाएगा वरना 6 अक्टूबर को निश्चित रूप से त्योहार होगा।
गांधी मैदान में बकरीद की नमाज आठ बजे होगी। राजधानी के ईदगाहों, खानकाहों मस्जिदों में नमाज के वक्त का एलान 3 अक्टूबर यानी शुक्रवार को होगा। गांधी मैदान ईदैन नमाज कमेटी के अध्यक्ष महमूद आलम ने बताया कि गांधी मैदान में नमाज के सिलसिले में प्रशासन से बात हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर बकरीद के दिन बारिश होती है तो लोग अपने-अपने मुहल्लों की मस्जिदों में नमाज अदा करें।
{ खानकाह मुजीबिया- 2555572,9430488560,9430828786, 9431507800, 9801591511, 9006306098
{इमारत-ए- शरिया - 2555351,2555014, 2555668, 2556336, 9472077552, 9471867660
{एदारा-ए- शरिया- 2687294,9431023864, 9334024022, 9234783211, 9931065165
{शिया रोयते हेलाल कमेटी - 9835471504,9931849124, 9934440199
{रियासती रोयते हेलाल कमेटी - 2210336,9431009514, 9431045214