- Hindi News
- तमिलनाडु का लुटेरा गिरोह राजधानी में है सक्रिय
तमिलनाडु का लुटेरा गिरोह राजधानी में है सक्रिय
तमिलनाडुके तिरुचिरापल्ली का गिरोह राजधानी में सक्रिय है। इसमें दस-बारह युवक शामिल हैं, जो राजधानी के विभिन्न इलाकों में वारदात को अंजाम देते हैं। यह गिरोह नोट की गड्डी गिराकर लोगों को शिकार बनाता है। सड़क किनारे कार खड़ी करने वाले लोग इस गिरोह के सॉफ्ट टारगेट पर रहते हैं। ये लोग उसी कार को निशाना बनाते हैं, जिसमें बैग रखा होता है। मंगलवार की रात तपस्या कॉम्प्लेक्स (एसके पुरी) के पास कार के पास नोट गिराकर बैग लेकर फरार हो रहे कार्तिक की गिरफ्तारी इसी हकीकत की बानगी है। कार्तिक तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के रामजीनगर का रहने वाला है। इसके तार नेपाल, चेन्नई, दिल्ली समेत कई राज्यों से जुड़े हैं। कार्तिक के एक और फरार सहयोगी को पुलिस तलाश रही है। 15 जनवरी को गांधी मैदान थाने के ट्विन टावर के पास कंकड़बाग निवासी मनीष की कार से यही गिरोह बैग ले भागा था तथा 27 फरवरी को बुद्ध स्मृति के पास से एनआरआई उदय कुमार की कार से बैग लेकर चंपत हो गया था।
इससे पहले 15 जनवरी को पुलिस ने तमिलनाडु गिरोह के दो लुटेरों को गांधी मैदान थाने से चंद कदम दूर रामगुलाम चौक के पास गिरफ्तार किया था। गिरफ्त में आए लुटेरे मुथुक कुमारम और मूर्ति दोनों तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के रामजीनगर के रहने वाले थे। इनलोगों के पास से लूट के 14 हजार रुपए, एक एयर बैग और दो मोबाइल बरामद किया गया था।
आठ-दसदिन होटल में रहता है यह गिरोह
पूछताछमें कार्तिक ने बताया कि इस गिरोह के बदमाश तमिलनाडु से पटना आते हैं। सभी लोग पटना में एक जगह नहीं रहते हैं। दो या तीन की संख्या में ये लोग स्टेशन, एग्जीबिशन रोड, फ्रेजर रोड, गांधी मैदान इलाके स्थित होटलों में रहते हैं। उनके पास आईकार्ड से लेकर सभी तरह के दस्तावेज रहते हैं, ताकि होटल में ठहरने में दिक्कत हो।