अपहरण उद्योग फिर पनप रहा : भाजपा
पटना|भाजपा विधायकविनोद नारायण झा ने कहा कि बिहार में अपहरण उद्योग नए सिरे से उठ खड़ा हुआ है। पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम से पांच करोड़ की रंगदारी, मुजफ्फरपुर में स्कूल संचालक का अपहरण, हिलसा में नाबालिग के अपहरण के बाद पटना में बलात्कार कर उसकी हत्या आदि इसके प्रमाण हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर ने कहा कि भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के साथ 175 का लक्ष्य निर्धारित किया है। जदयू प्रवक्ता संजय सिंह के बयान पर कहा कि जदयू प्रवक्ता का बयान राजनीति के ककहरे के अभाव को दर्शाता है।