पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेंटर्स एडुसर्व का ऑल इंडिया टेस्ट 11 से

मेंटर्स एडुसर्व का ऑल इंडिया टेस्ट 11 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना¿ मेंटर्सएडुसर्व के निदेशक आनंद जायसवाल ने ऑल इंडिया सीरीज की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि इस टेस्ट सीरीज में जेईई मेन एडवांस 2015 के लिए 18 यूनिट टेस्ट, 06 पार्ट टेस्ट और 18 फुल टेस्ट रखे गए हैं जो छात्रों को जेईई 2015 तक तैयार करेगा। यह सीरीज पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, दिल्ली, हैदराबाद कोटा में एक साथ कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हर सीरीज के हर टेस्ट का डिस्कशन किया जाएगा और हर परिणाम का विश्लेषण कर छात्रों को सूचित किया जाएगा। यह सीरीज 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

पहला टेस्ट 11 अक्टूबर को है। 12वीं के छात्रों के लिए दिसंबर से क्रैश कोर्स की शुरुआत भी होगी। जबकि 12वीं पास छात्रों के लिए क्रैश कोर्स जनवरी 2015 में शुरू होगा।