पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण जरूरी

बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चोंको घातक बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण सबसे सुलभ, सस्ता और प्रभावी औजार है। इसके बावजूद देश में 35 से 40 फीसदी बच्चे पूर्ण टीकाकरण से वंचित हैं। बिहार में टीकाकरण का फीसदी बढ़कर 70 फीसदी हुआ है। पर यह आंकड़ा सभी जिलों में नहीं है।

बिहार के कुछ जिलों में पूर्ण टीकाकरण का आंकड़ा 30 फीसदी पर भी अटका हुआ है। यह कहना है देश के वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव का। वे बुधवार को दैनिक भास्कर से बातचीत कर रहे थे। राहुल देव राजधानी में आयोजित दो दिवसीय रीजनल मीडिया वर्कशॉप में हिस्सा लेने आए हैं।

इस वर्कशॉप का आयोजन यूनिसेफ, सम्यक, स्वास्थ्य विभाग, आईपीआरडी की ओर से होटल पाटलिपुत्र में किया गया है। इस मीडिया वर्कशॉप में दिल्ली, असम, ओडीशा, उत्तरप्रदेश, झारखंड के मीडियाकर्मी शिरकत कर रहे हैं। देश में हर साल एक से पांच साल के 1.4 मिलियन बच्चों की मौत निमोनिया, डायरिया, मिजल्स, सेप्सीस जैसी बीमारियों से हो जाती है, जबकि नियमित टीकाकरण से इन बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

हर साल 27 मिलियन बच्चों को टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है फिर भी काफी संख्या में बच्चे नियमित टीकाकरण से वंचित रह जाते हैं।

भूल जाना टीकाकरण जरूर करवाना। देव ने कहा कि हर बच्चे को पूर्ण टीकाकरण जरूरी है। पर जानकारी के अभाव में आंशिक टीकाकरण कराकर छोड़ देते हैं। एक सर्वेक्षण से पता चला कि 28 फीसदी लोगों ने टीकाकरण की जरूरत ही महसूस नहीं की, जबकि 22 फीसदी को जानकारी ही नहीं थी।

होटल पाटलिपुत्र अशोक में कार्यक्रम के दौरान राहुल देव।