- Hindi News
- सिटी दानापुर में चेन झपटने वाले युवकों की पिटाई
सिटी दानापुर में चेन झपटने वाले युवकों की पिटाई
भास्कर न्यूज | पटना /दानापुर
चेनस्नैचर पवन ने शातिर चाल से सबको चकमा देने की कोशिश की। पहले सरेराह चेन झपटी फिर पुलिस और भीड़ की नजरों से बचाने के लिए उसने चेन को च्यूइंगम के जरिए बेली रोड पर बने रोड ओवर ब्रिज (पुल-आरआेबी) में चिपका दिया।
हुआ यूं कि बुधवार को खगौल के होली मिशन सेकेंड्री पब्लिक स्कूल की शिक्षिका निर्मला कुमारी स्कूल से घर लौट रही थीं। दिन के पौने दो बजे विजय नगर इलाके में टेम्पो से उतरने के बाद पैदल ही जाने लगीं। तभी वहां पहले से घात लगाए एक अपराधी से सिग्नल मिलते ही बाइक सवार स्नैचर ने शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपट ली। तुरंत संभलते हुए घबराहट में पीड़िता ने शोर मचाया। फिर भाग रहे स्नेचर को देखते ही तीन स्थानीय निवासी सरोज वर्मा, नीतीश कुमार और सौरभ ने ललकारते हुए खदेड़ा। इसी दौरान गश्ती के क्रम में वहां पहुंचे क्विक मोबाइल दस्ते के सिपाही राजनीतिक राय अनूप कुमार भी पब्लिक के साथ दौड़ने लगे। 100 मीटर तक पीछा करके पुलिस-पब्लिक ने बाइक सवार स्नेचर पवन को घेर कर पकड़ लिया जबकि उसका साथी भाग निकला।
बाद में थाने पर लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार अपराधी पवन ने खुलासा किया कि खदेड़ा-खेदड़ी के दौरान अपने मुंह में चबाए च्यूइंगम में चेन को पुल में साट कर छिपाया है। तब शाम में रुपसपुर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार स्नेचर को लेकर वहां पहुंचे तो च्यूइंगम के अंदर चिपके चेन को बरामद किया। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है।
बाइक एक और नंबर प्लेट दो
तफ्तीशमें स्नेचर की बाइक देख कर पुलिस के कदम ठिठक गए। एक बाइक पर दो नंबर प्लेट लगे थे। पुलिस को चकमा देने के लिए उसने बाइक के अागे-पीछे अलग-अलग फर्जी नंबर लगा रखे थे। बहरहाल पुलिस उसके नेटवर्क अतीत को खंगाल रही है।
थानेदार के मुताबिक भागने वाले स्नेचर की तलाश में दबिश बढ़ा दी गई है। गिरफ्तार स्नेचर पवन कुमार अरवल के करपी का मूल निवासी है। हालांकि रुपसपुर में भी उसका ठिकाना है।
पटना सिटी. आलमगंजथाना क्षेत्र के मीनाबाजार में उग्र भीड़ ने महिला से सोने की चेन छीन कर भागने के आरोप में एक युवक की जम कर धुनाई कर दी। पुलिस ने युवक के पास से चेन भी बरामद कर लिया है। बुधवार को दिन में करीब दो बजे सदर गली निवासी महिला सना खातून बाजार से खरीदारी कर घर वापस लौट रही थी। उसी वक्त एक युवक तेजी से आगे की ओर बढ़ा और