कांग्रेस ने पुतला फूंका
पटना सिटी |क्षेत्रमें पानी बिजली सहित अन्य समस्याओं के निदान की मांग को लेकर बुधवार को मालसलामी चौक प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने मालसलामी बस पड़ाव के समीप विधायक नंदकिशोर यादव का पूतला फूंक आक्रोश जताया। अध्यक्षता अशोक यादव ने की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजकुमार राजन ने भाजपा नेताओं द्वारा सिक्कों से तौलने की निंदा की। कार्यक्रम में प्रमोद सिन्हा, कौशल किशोर सहाय, जगजीत सिंह, सुल्तान अहमद, सुभाष मेहता, यश लोक भी मौजूद थे। दूसरी ओर सुल्तानगंज में प्रखंड
कांग्रेस की बैठक में मो. शमशाद ने जनसमस्याओं के खिलाफ अभियान चलाने का निर्माण लिया।