- Hindi News
- पैरामाउंट नि:शक्तों को मुफ्त में देगा कोचिंग
पैरामाउंट नि:शक्तों को मुफ्त में देगा कोचिंग
पटना¿ शैक्षणिकसंस्थान पैरामाउंट कोचिंग स्नातक गरीबों, विधवा, विकलांगों , तालाकशुदा औरतों को सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी करवाएगा। इसके लिए अभ्यार्थियों को हर वर्ष मई और नवम्बर में चयन परीक्षा का आयोजन किया जाता है। ये बातें पैरामाउंट कोचिंग के संस्थापक निदेशक राजीव सौमित्रा ने कही। वे बुधवार को राजधानी के होटल चाणक्या में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। बताया कि कोचिंग अभ्यार्थियों को लिपिक से लेकर सिविल सेवा परीक्षा तक की तैयारी करवाती है। कोचिंग ने सिविल सेवा की तैयारी करवाने के लिए दिल्ली की कोचिंग संस्थान जीएसआई से कांट्रेक्ट किया गया है। स्नातक स्तर की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए शुल्क पांच माह के लिए 15 हजार रखा गया है। वहीं राजधानी में पैरामाउंट कोचिंग संस्था की शाखा बोरिंग कैनाल रोड़ में खोला गया है। कोचिंग संस्थान की देश भर में 18 शाखाओं में 25 हजार के लगभग छात्र है।