पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेमा हत्याकांड में कई पेच, एक माह बाद भी रहस्य बरकरार

हेमा हत्याकांड में कई पेच, एक माह बाद भी रहस्य बरकरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सातवर्षीय हेमा की हत्या को लगभग एक माह हो चुके हैं पर रहस्य अब भी अनसुलझा है। पुलिस के अनुसार हेमा के परिजन पूरी तरह से सहयोग नहीं कर रहे हैं जिस कारण मामला उलझा है। किसी नजदीकी का हाथ होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इनमें एक राजेश नाम का शख्स भी था जो पीरमुहानी में हेमा के घर के पास रहता है। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। पुलिस की मानें तो परिजन सहयोग नहीं कर रहे इस कारण पुलिस हत्या का कारण और हत्यारे को बेपर्दा नहीं कर पा रही। अब इसके पीछे क्या कारण है पुलिस यह पता नहीं लगा पा रही।