पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों को एन्वायर्नमेंट फ्रेंडली होने की जरूरत

लोगों को एन्वायर्नमेंट फ्रेंडली होने की जरूरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिकभास्कर के कार्यक्रम ‘एक पेड़ एक जिंदगी’ के तहत सेसमी स्ट्रीट प्री स्कूल भागवत नगर नया टोला कुम्हरार पटना के डायरेक्टर अमित कुमार सिन्हा, प्रमोटर्स तरुण कुमार सिन्हा मीना देवी के द्वारा स्कूल प्रांगण में पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर अमित कुमार सिन्हा ने बताया कि अब हमलोगों को इन्वायर्नमेंट फ्रेंडली होने की जरूरत है, ताकि जहां हमलोग रहते हैं, खेलते हैं पढ़ते हैं, उस क्षेत्र ग्रीन इन्वायर्नमेंट बना सकें। इससे घर में, खेल मैदान में स्कूल में स्वच्छ हवा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि वृक्ष की कटाई ज्यादा हो रही है और कंक्रीट का जंगल बढ़ रहा है। इससे पर्यावरण दूषित हो रहा है। यह स्थिति हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इनसे बचाव के लिए पौधा लगाना ज्यादा जरूरी है। दैनिक भास्कर के इस कार्यक्रम से सीख लेकर हमलोग अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। इस मौके पर स्कूल की शिक्षिका अंजली, नाजनीन, स्वाति, अलका स्कूल स्टाफ अरविंद, लक्ष्मी मीरा उपस्थित थीं।

दैनिक भास्कर के कार्यक्रम एक पेड़ एक जिंदगी के तहत सेसमी स्ट्रीट प्री स्कूल के प्रमोटर तरुण कुमार सिन्हा एवं मीना देवी स्कूल प्रांगण में पौधरोपण करते हुए।