पटना| नवरात्रमें माता के दर्शन को कोलकाता जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। कोलकाता जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में शामिल पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। शनिवार से स्लीपर क्लास के दो अतिरिक्त कोच के साथ जनशताब्दी का परिचालन होगा।