- Hindi News
- फैसले का विरोध करेगा ट्रांसपोर्ट फेडरेशन
फैसले का विरोध करेगा ट्रांसपोर्ट फेडरेशन
पटना| परिवहनविभाग द्वारा कॉमर्शियल वाहनों पर टैक्स बढ़ाए जाने का विरोध बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन करेगा। फेडरेशन का अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने बताया कि सोमवार को बैठक कर इस पर विशेष रणनीति तय की जाएगी। दरअसल विभाग ने टैक्स का निर्धारण अब सीटों की संख्या के आधार पर तय करेगा। सरकार के इस फैसले से राजस्व में जरूर इजाफा होगा, लेकिन छोटे मोटे कॉमर्शियल वाहन के मालिकों को घाटा होगा।