- Hindi News
- 30 सफाई मजदूर हटाए गए, आज जो नहीं आएंगे वो भी हटेंंगे
30 सफाई मजदूर हटाए गए, आज जो नहीं आएंगे वो भी हटेंंगे
पटना| सफाईव्यवस्था में बाधा पहुंचाने, वार्डों में काम कर रहे सफाईकर्मियों के साथ मारपीट करने अौर सफाई उपकरणों को क्षति पहुंचाने के आरोप में निगम के चारों अंचलों के 30 दैनिक सफाई मजदूरों को हटाने का आदेश नगर आयुक्त ने दिया है। इन पर प्राथमिकी दर्ज करने का भी आदेश दिया गया है। शुक्रवार को नगर आयुक्त कुलदीप नारायण ने चारों अंचल के कार्यपालक पदाधिकारियों और मुख्य सफाई निरीक्षकों के साथ बैठक की। कहा कि हड़ताल कर रहे दैनिक सफाई मजदूर शनिवार को नहीं आते हैं तो सभी को हटा दीजिए।
बाधापहुंचने वालों पर एफआईआर :
नूतनराजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी विशाल आनंद ने बताया कि नौ सफाई मजदूरों ने शुक्रवार को काम रोका और काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट की। ऐसे लाेगों के खिलाफ एफआईआर होगी। बांकीपुर अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि शनिवार को जो मजदूर नहीं आएंगे उन्हें हटा दिया जाएगा। बांकीपुर अंचल में एक सफाई मजदूर को हटाने का आदेश दिया गया है। मेयर से बातचीत के बाद सफाई मजदूरों के एक सदस्य ने कहा कह हम लोग हड़ताल वापस ले रहे हैं।
मेयर ने किया आग्रह
मेयरअफजल इमाम ने मजदूरों से आग्रह किया कि दशहरा और दीपावली को देखते हुए काम पर लौट जाएं। मांगों पर विचार किया जाएगा। ये बातें उन्होंने मौर्यालोक स्थित निगम कार्यालय में सफाई मजदूरों के प्रतिनिधियों से कही। कहा कि एक सितंबर से मजदूरी बढ़ा कर 250 रुपए कर दी गई है।