- Hindi News
- हाईकोर्ट का अादेश, जलजमाव पर लगाओ दरबार, सुनो फरियाद
हाईकोर्ट का अादेश, जलजमाव पर लगाओ दरबार, सुनो फरियाद
लोगों ने लगाया जाम
मंगल तालाब का पानी सड़क पर
जलजमावके मामले में हाईकोर्ट ने अपर नगर आयुक्त सीता चौधरी को आदेश दिया- लगाओ दरबार और सुनो फरियाद। वकीलों ने कोर्ट से कहा कि अब भी कई इलाकों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। निगम के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सफाई का काम बंद है। पंप चल रहा है, फट्टी। वकील केके तिवारी ने कहा कि वार्ड नं. 11 के लोग घरों में कैद हैं। विकास कुमार का कहना था कि राजीव नगर रोड नं. 25 में पिछले कई दिनों से जलजमाव है। इससे आधा किलोमीटर पहले गाड़ी लगाकर पैदल ही पानी से गुजर कर घर तक पहुंचना पड़ता है। एसएन पाठक ने कहा कि वार्ड नं. 44 में एक भी मजदूर काम नहीं कर रहा है। शुक्रवार को जैसे हाईकोर्ट ही बन गया था नगर निगम का दफ्तर। सुनवाई के दौरान नगर विकास सचिव संदीप पौंड्रिक, प्रधान अपर महाधिवक्ता ललित किशोर, अपर महाधिवक्ता देवेंद्र कुमार सिन्हा, निगम के वकील प्रसून सिन्हा, निगम के अपर नगर आयुक्त सीता चौधरी भी कोर्ट में मौजूद थे। न्यायमूर्ति वीएन सिन्हा तथा न्यायमूर्ति पीके झा की खंडपीठ के समक्ष वकील अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर गुहार लगा रहे थे।
कोर्ट ने सीता चौधरी को कहा कि आप हर शनिवार को अपराह्न तीन से चार बजे के बीच वकीलों और लोगों की फरियाद सुनिए। कोर्ट ने नगर विकास सचिव से कहा कि निगम डीपीआर के नाम 8 माह का समय बर्बाद करना चाहता है जबकि हम चाहते हैं शॉट-टर्म प्लान से कम समय में ऐसी व्यवस्था कर दी जाए, ताकि लोकल एरिया में जमा पानी को संप हाउस तक पहुंचाया जा सके। इसके लिए बड़े पैमाने पर योजना बनाने और डीपीआर तैयार करने की जरूरत ही नहीं है। इस पर ललित किशोर ने कहा कि संदीप पौंड्रिक भारत सरकार की सेवा में जा रहे हैं। पौंड्रिक ने कुछ सुझाव लिखकर कोर्ट को दिए और कहा कि तीन महीने में उन्होंने जो महसूस किया उसी के आधार पर वे सुझाव दे रहे हैं। अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।
विधायक ने किया भ्रमण
विधायकअरुण कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को जलजमाव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। कंकड़बाग के पोस्टल पार्क, नवर|पुर भराव, बुद्धनगर रोड नंबर दो, तीन, अशोक नगर रोड नंबर तीन, रोड नंबर 14, हनुमान नगर पानी टंकी से बाइपास तक, विजय नगर और भागवत नगर आदि गए और समस्याओं को सुना। इसके साथ ही प्रमुख पूजा पंडालों का मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने जलजमाव वाले इलाके की जानकारी और वहां