- Hindi News
- हथुआ मार्केट, ठाकुरबाड़ी रोड में नहीं रहे ग्राहक
हथुआ मार्केट, ठाकुरबाड़ी रोड में नहीं रहे ग्राहक
पटना। हथुआमार्केट, बाकरगंज, ठाकुरबाड़ी रोड जैसे राजधानी के सबसे पुराने और पारंपरिक बाजारों में त्योहारों की रौनक फीकी है। ग्राहक नहीं रहे हैं। रेडिमेड गार्मेंट्स, साड़ी, ज्वेलरी से लेकर अन्य सभी आइटम के लिए पिछले पांच दशक से ग्राहकों का फेवरिट रहा हथुआ मार्केट ठाकुरबाड़ी रोड कुव्यवस्था का शिकार है। बाकरगंज मोड़ पर बड़े गड्ढे से हर वक्त ट्रैफिक जाम लगता है। लालजी मार्केट से बाकरगंज मुख्य नाला तक सड़क के दक्षिणी भाग में अमूमन सभी दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। क्षेत्र के व्यवसायियों का आरोप है कि डुंडा शाही कांप्लेक्स के निर्माण के दौरान सरकारी नाले ध्वस्त हो गए।
बारिश में दुकान के अंदर 2 फीट तक पानी घुस गया। ग्राहक नहीं रहे है। इस वर्ष की मंदी पिछले सारे रिकार्ड तोड़ रही है। अभिषेक कुमार, वॉच पैलेस, हथुआ मार्केट
सरकारी लापरवाही से इतना बड़ा बाजार खत्म हो रहा है। जलजमाव और मुख्य सड़क पर भारी अतिक्रमण के कारण ग्राहक नहीं रहे हैं। मुकेश कुमार जैन, अध्यक्ष, हथुआ मार्केट व्यवसायी संघ
क्या कहते हैं व्यापारी