मिड-डे-मील का एकाउंटेंट धराया
पटना | आर्थिकअपराध इकाई (ईओयू) ने शुक्रवार को आरा में शिक्षा विभाग के मिड-डे-मील कार्यालय में तैनात एकाउंटेंट श्याम सुंदर को बीस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ईओयू के अनुसार पीरो स्थित बरांव मिडिल स्कूल के प्रिंसिपल शत्रुघ्न प्रसाद ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। मामले के सत्यापन के बाद ईओयू की टीम ने श्याम सुंदर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ईओयू का यह सातवां ट्रैप है।