आपस में मिलजुल कर मनाएं त्योहार
टालक्षेत्र के थानों की पुलिस ने सोमवार को दुर्गा पूजा को लेकर सघन गश्ती की। सकसोहरा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। सकसोहरा बाजार, अंदौली, दरवेशपुरा और आसपास के गांवों में मार्च किया गया। बेलछी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने सुरक्षा बलों के साथ क्षेत्र के दर्जनों गांवों में गश्त कीा। भदौर थानाध्यक्ष अभय कुमार ने भी टाल के गांवों में पैदल मार्च कर त्योहार की खुशियां बांटने की अपील की। फतुहा।स्थानीयपुलिस ने दुर्गा पूजा को लेकर पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया। इसका नेतृत्व डी एस पी अनोज कुमार कर रहे थे। थानाध्यक्ष बी के शाही सहित सभी पुलिस पदाधिकारी संम्मसपुर, गोविंदपुर, फतुहा चौराहा, सहित पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया।
फुलवारीशरीफ|दशहराको लेकर सोमवार को ईसापुर, पेठिया बाजार, संगत, सोनार पट्टी समेत अन्य स्थानों पर पूजा-पंडालों में मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। पुलिस ने सभी पूजा समितियों को मोबाइल नंबर के साथ सदस्यों की सूची सौंपने का आदेश दिया। डीएसपी इम्तियाज अहमद ने कहा चौक-चौराहों पर दण्डाधिकारी और पुलिस बल तैनात रहेंगे।
दानापुर।शांतिव्यवस्था को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसडीओ अरविंद वर्मा ने बताया कि पुलिस एवं दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया गया है। अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक को दुर्गापूजा के दौरान मेडिकल स्टाफ और एम्बुलेंस को 24 घंटे उपलब्ध रहने का निर्देश दिया गया है।
पटना सिटी में रावण वध नहीं होने से आक्रोश
पटना सिटी। पाटलिपुत्रदशहरा समिति की ओर से इस बार आयोजित होने वाले लंका दहन रावण वध नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। समिति के महासचिव संजीव यादव ने बताया कि तय शुदा आयोजन स्थल मंगल तालाब मैदान स्टेडियम में आयोजन पर प्रशासन ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए रोक लगा दिया है। लेकिन दूसरा जगह भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसलिए लिए नवमी दशमी को हवन कन्या पूजन का आयोजन किया गया है। संवाददाता सम्मेलन में डा टीपी गोलवारा,शशिशेखर रस्तोगी,देवकिशन राठी, अवधेश सिन्हा, प्रदीप सिंह, जगेश्वर सिंह, ईश्वर गोयनका सहित समिति के अन्य लोग उपस्थित थे।
फुलवारीशरीफ में मेटल डिटेक्टर से जांच करती पुलिस।