- Hindi News
- जयप्रभा परिसर में 500 बेड का बनेगा अस्पताल
जयप्रभा परिसर में 500 बेड का बनेगा अस्पताल
पटना¿ कंकड़बागजयप्रभा अस्पताल परिसर में 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनेगा। यह सात एकड़ में पीपीपी मोड के तहत बनेगा। स्वास्थ्य विभाग ने एजेंसियों से अभिरुचि मांगी है। बिड डालने की अंतिम तिथि नौ फरवरी है। सरकार अपनी जमीन देगी। इस अस्पताल में न्यूरो और कार्डियक सर्जरी की मुख्य रूप से सुविधा रहेगी। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के सचिव आनंद किशोर ने दी।
न्यूज इनबॉक्स