पुलिस वैन की टक्कर से घायल
पुलिस वैन की टक्कर से घायल
पटना. फुलवारीजेल की ओर से एयरपोर्ट की तरफ जा रहे 20 वर्षीय बाइक सवार डिवाइडर से टकरा कर गिर गया। तभी उसके बाएं हाथ के ऊपर से एक पुलिस वैन गुजर गई। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए भेजा गया है। हादसा शनिवार सुबह हुआ। युवक खाजपुरा का है। सचिवालय डीएसपी ने बताया कि जांच हो रही है कि पुलिस वैन ने टक्कर मारी या किसीऔर वैन ने।