बाइपास पर निजी कंपनी के कर्मी से लूट
बाइपास पर निजी कंपनी के कर्मी से लूट
पटना. हथियारबंदचार अपराधियों ने शनिवार की देर रात एक निजी कंपनी के कर्मचारी विकास कुमार से पांच हजार रुपए, कीमती मोबाइल, डेबिट कार्ड समेत कई चीजें लूट लीं। लुटेरे ने पिस्टल से सिर पर हमला भी कर दिया। न्यू बाइपास के रामकृष्णानगर मोड़ पर हुई घटना के बाद भीड़ जुट गई। लोगों को आता देख लुटेरों ने स्कूटी बीआर 01 बीएन- 2713 को छोड़ दिया। फिर दो पल्सर से भाग गए। विकास बोरिंग रोड में एक कंपनी में काम करता है। वह रामकृष्णानगर के गली नंबर चार में रहता है। वह ड्यूटी से घर लौट रहा था।