- Hindi News
- कॉलेजिएट ग्राउंड में छात्र और बाहरी युवक भिड़े
कॉलेजिएट ग्राउंड में छात्र और बाहरी युवक भिड़े
पटना कॉलेजिएट ग्राउंड में शनिवार शाम क्रिकेट खेलने के दौरान छात्रों और स्थानीय युवकों में मारपीट हो गई। इसमें चार छात्र सुबोध, रेहान, सुमन और राजीव घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कदमकुआं पुलिस उन्हें पीएमसीएच ले गई। छात्रों से पूछताछ कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजीव ने बताया ग्राउंड में 12वीं के छात्र क्रिकेट खेलने गए थे। इसी दौरान वहां स्थानीय युवक पहुंच गए। उन लोगों ने विकेट उखाड़ कर फेंक दिया। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इसमें वे घायल हो गए। इससे पहले भी बाहरी तत्व आकर छात्रों से मारपीट करते रहे हैं। पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है।
पिचपर बाहरी करते हैं दावा : छात्रोंका कहना है कि उनके ग्राउंड में बाहरी युवक आकर पिच पर दावा करते हैं। खेलने के समय बाहर से आकर अक्सर मारपीट करते हैं। उनका कहना है कि इलाका उनका होने के कारण पिच पर वे ही खेलेंगे। अपना कैंपस होने के बावजूद छात्रों को खेलने नहीं दिया जाता।
मारपीट में घायल छात्र।