पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जवान ने बेउर जेल के वाच टावर से बरसाईं गोलियां

जवान ने बेउर जेल के वाच टावर से बरसाईं गोलियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नशे में धुत बेउर जेल के सुरक्षाकर्मी पैट्रिक मिंज ने शनिवार को ड्यूटी के दौरान वाच टावर-7 से फायरिंग की। करीब साढ़े 12 बजे गोलीबारी की सूचना मिलने पर कारा अस्पताल में एक कार्यक्रम में मौजूद जेल अधीक्षक शिवेंद्र प्रियदर्शी और जेलर अमरजीत सिंह सुरक्षाकर्मियों के साथ गंगा विहार कॉलोनी की ओर स्थित टावर की ओर गए, तो उसने दोनों अधिकारियों पर भी गोली चला दी। हालांकि, वे वहां से हट गए।

सुबहमें भी की थी ड्यूटी : रांचीनिवासी मिंज ने सुबह की शिफ्ट छह से नौ में ड्यूटी की थी। उस वक्त वह सामान्य था। होमगार्ड के हड़ताल पर रहने की वजह से दोपहर 12 से 3 बजे की शिफ्ट में भी उसे ड्यूटी मे कक्षपाल नरेंद्र सिंह ने लगाया। उसने 12:30 से 1:15 बजे के बीच ड्यूटी के लिए दिए गए थ्री नॉट थ्री रायफल से रुक-रुककर छह-सात राउंड हवाई फायरिंग की। इससे अफरातफरी मच गई। इस बीच डीएम अभय कुमार सिंह, एसएसपी जितेंद्र राणा, फुलवारीशरीफ डीएसपी इम्तियाज अहमद के साथ बेउर, गर्दनीबाग थानों की पुलिस भारी तादाद में पहुंच गई।

मिंज को संभालने के लिए मिंज की प|ी को भी बुलाया गया। इसी बीच जेल अधीक्षक शिवेंद्र प्रियदर्शी यमुना वार्ड 424 चले गए। वहां से उसका लोकेशन लेने के बाद उन्होंने कारा सुरक्षा कर्मी राकेश कुमार सिंह को धीरे से फोन कर उसे कब्जे में करने को कहा। उधर, बाहर में मौजूद पुलिसकर्मियों मिंज हड़का की उसका ध्यान बटाए रखा। इस बीच राकेश ने धीरे से टावर का गेट खोला और उसका हथियार कब्जा करने के बाद उसे पकड़ लिया उसे करीब 1:25 बजे नीचे उतारा गया।

बचेथे 18 जिंदा कारतूस : जबमिंज को दबोगा तब उसके पास 18 जिंदा कारतूस बचे थे। मेडिकल जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। जेल अधीक्षक ने मिंज पर बेउर थाने में प्राथमिकी दर्ज की और उसे सस्पेंड भी कर दिया। उसे फुलवारी जेल भेज दिया गया है। मिंज जुलाई से इस जेल में तैनात था। वह जेल परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में रहता है। फुलवारीशरीफ डीएसपी इम्तियाज अहमद ने बताया कि जान की बाजी लगाकर मिंज को पकड़ने वाले जवान राकेश कुमार को पुरस्कृत किया जाएगा।

जिसने ड्यूटी दी, वो भी निलंबित

जेलअधीक्षक शिवेंद्र प्रियदर्शी ने बताया कि फायरिंग करने वाले जवान मिंज की बिना जांच किए टॉवर पर ड्यूटी देने के आरोप में कक्षपाल नरेंद्र सिंह को भी निलंबित कर दिया है।

दो राउंड चली गोली :