- Hindi News
- शनिवार को दिल्ली से आईं दो संपूर्ण क्रांति; एक 24, दूसरी 4.30 घंटे लेट
शनिवार को दिल्ली से आईं दो संपूर्ण क्रांति; एक 24, दूसरी 4.30 घंटे लेट
शनिवार को दिल्ली से एक नहीं दो संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस पटना पहुंचीं। शुक्रवार को पटना आने वाली संपूर्ण क्रांति 24 घंटे विलंब से शनिवार की सुबह 7 बजे पटना जंक्शन पहुंची। यात्रियों ने बताया कि लेटलतीफी के कारण पूरे रास्ते काफी परेशानी हुई। जगह-जगह ट्रेन को बेवजह शंट किया जा रहा था। साथ ही स्पीड भी कम थी। वहीं, शनिवार की सुबह 7 बजे पहुंचने वाली संपूर्ण क्रांति साढ़े चार घंटे विलंब से 11:30 बजे पटना जंक्शन पहुंची। हालांकि, शाम में पटना से दिल्ली के लिए यह ट्रेन राइट टाइम खुली।
कोहरे के कारण लेट हो रही इस ट्रेन के यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्क्रैच रेक की व्यवस्था की है। इसके अलावा विक्रमशिला एक्सप्रेस 1:30 घंटे, जोगबनी दिल्ली एक्सप्रेस 13:20 घंटे, गरीब रथ एक्सप्रेस 12:45 घंटे, पटना कटिहार 4:30 घंटे, विलासपुर पटना एक्सप्रेस 5 घंटे, पटना धनबाद एक्सप्रेस 2 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 1 घंटे, सियालदह वाराणसी एक्सप्रेस 5 घंटे, मगध एक्सप्रेस 2:45 घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस 4:30 घंटे, सिकंदराबाद पटना एक्सप्रेस, मथुरा पटना एक्सप्रेस 10:10 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 1:30 घंटे लेट रही।