पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीआईपी इलाकों से मोबाइल छीननेवाले दो चोर गिरफ्तार

वीआईपी इलाकों से मोबाइल छीननेवाले दो चोर गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाओं से पॉश इलाके में मोबाइल छीनने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक अमित पासवान एएन कॉलेज से 2012 में ग्रेजुएट है, जबकि दूसरा दीघा, बांस कोठी निवासी मो. निसार कई छिनतई कर चुका है।

दोनों ने एसकेपुरी थाने में 6 अगस्त, 2014 को मदर टेरेसा रोड के पास दुमका की खुशबू कुमारी का मोबाइल छीना था। खुशबू की शिकायत पर पुलिस ने 7 अगस्त को मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जबकि, 9 अक्टूबर को एएन कॉलेज-पानी टंकी रोड से महेशनगर, रोड-4 निवासी शुभम का मोबाइल इन्हीं दोनों बदमाशों ने छीन लिया था। महिलाओं से छिनतई पर एसएसपी और सिटी एसपी द्वारा दो दिन पहले पुलिसवालों को लगाई क्लास के बाद यह गिरफ्तारी हुई। ये सचिवालय, शास्त्रीनगर, एसकेपुरी जैसे वीआइपी इलाकों में वारदात को अंजाम देते थे।

दो स्मार्टफोन सहित पांच मोबाइल,एक अंगूठी बरामद