- Hindi News
- जोन में बांट कर होगी गांधी मैदान की सफाई
जोन में बांट कर होगी गांधी मैदान की सफाई
गणतंत्र दिवस पर विशेष अभियान चलाकर गांधी मैदान की सफाई की जाएगी। इसके लिए मैदान को छह जोन में बांटा गया है। इसकी देखरेख की जिम्मेवारी नूतन राजधानी अंचल के नगर प्रबंधक को दी गई है। शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त ने बैठक में पदाधिकारियों को इस बाबत आदेश दिया। गांधी मैदान के अंदर जानवर प्रवेश करें, इस पर ध्यान रखा जाएगा। ठेलावालों एवं मूंगफली आदि बेचने वालों को भी मैदान में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
हाईमास्टलाइटें होंगी ठीक
गणतंत्रदिवस के पहले परेड रिहर्सल के लिए 11 से 24 जनवरी तक हर दिन दो टैंकर पानी और गणतंत्र दिवस के दिन दस टैंकर पानी की व्यवस्था करने के लिए जलापूर्ति शाखा के कार्यपालक पदाधिकारी को कहा गया है। मैदान के चारों ओर की सभी हाईमास्ट लाइट दुरुस्त की जाएंगी।