गन्ना किसानों की समस्याओं पर बैठक कल
पटना . राज्यके गन्ना किसानों की समस्या पर 15 दिसंबर को गन्ना उद्योग मंत्री डॉ. रंजू गीता की अध्यक्षता में बैठक होगी। जदयू विधायक मंजीत कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने गन्ना किसानों को समय पर भुगतान नहीं होने चीनी मिलों द्वारा कैलेंडर के अनुरूप पर्ची वितरित नहीं करने की शिकायत विभाग से की है। इसे लेकर विभाग ने कई सख्त आदेश पदाधिकारियों को दिया है। साथ ही 15 को बैठक बुलाई गई है, जिसमें संबंधित जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है। विधायक ने 15 से गन्ना विभाग के प्रधान सचिव के कार्यालय कक्ष के सामने अनिश्चित धरना देने की धमकी दे रखी है। शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें गन्ना किसानों की समस्याआें की जानकारी दी।