पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं आए जदयू के बागी कल फिर होगी सुनवाई

नहीं आए जदयू के बागी कल फिर होगी सुनवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जदयू के चारों बागियों की सदस्यता पर सुनवाई सोमवार को होगी। शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष के कोर्ट में उनके पेश होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। जदयू ने चार बागी विधायकों अजीत कुमार, राजू कुमार सिंह, पूनम देवी और सुरेश चंचल के खिलाफ सदस्यता खत्म करने का आवेदन विधानसभा अध्यक्ष को दिया है। पार्टी ने इनपर दल के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है। विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें शुक्रवार को तलब किया था। अजीत कुमार के वकील ने तबीयत खराब होने की बात कहकर समय मांग लिया। लेकिन, अध्यक्ष ने उनकी अपील ठुकराते हुए शनिवार को फिर से सुनवाई निर्धारित कर दी। शनिवार की सुबह 12 बजे उन्हें बुलाया गया था, पर वे नहीं आए। अब उन्हें सोमवार की शाम 4:30 बजे बुलाया गया है।

जदयू के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार ने कहा कि बागियों को काफी समय मिल चुका है और वे सिर्फ समय टाल रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष से अनुरोध करेगी कि वे इसपर शीघ्र निर्णय लें।