- Hindi News
- पीएमसीएच में धड़ल्ले से चलती है लहरिया कट बाइक
पीएमसीएच में धड़ल्ले से चलती है लहरिया कट बाइक
पटना. पीएमसीएचमें धड़ल्ले से लहरिया कट बाइक चलती है, जिससे टकराकर मरीज और उसके परिजन अक्सर घायल हो जाते हैं। शाम ढलते ही नाबालिग और मनचले यहां तेज रफ्तार से बाइक चलाते एवं बेवजह प्रेशर हॉर्न बजाते हैं। पीएमसीएच में कहीं भी बाइक चेक नहीं होने के कारण इनलोगों का मन काफी बढ़ा रहता है। मरीजों के परिजनों के टोकने पर ये बाइक सवार स्थानीय निवासी होने का हवाला देते हैं और परिजनों से उलझ पड़ते हैं। मुख्य द्वार के बाद लोहे की गेट लगी है, वहां पर तीखा मोड़ है। यहां पर पुलिस का मैं आई हेल्प यू का काउंटर बना है। लेकिन, यहां कोई पुलिस नहीं रहती।