\"कालाधन लाने पर केंद्र अडिग\'
केंद्रीयराज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि आम लोगों के हित में बनी योजनाएं भ्रष्टाचार की बलि चढ़ रही हैं। केंद्र राज्य स्तर पर भ्रष्टाचार खत्म हो, तो असमानता भी दूर होगी। गरीबों को रोजी, रोटी हक मिलेगा। रविवार को तारामंडल सभागार में वे विश्व मानव मंच द्वारा आयोजित स्वतंत्रता समानता सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कालाधन वापस लाने के लिए केंद्र सरकार अडिग है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके लिए सहमति बनाकर ही कानूनी अड़चन दूर की जा सकती है। सवा करोड़ गरीबों आम आदमी के खून-पसीने की कमाई कालाधन के रूप में विदेशी बैंक में जमा है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार मोहंता ने कहा कि भ्रष्टाचार दूर करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। युवाओं को मजबूती से राजनीति में आना चाहिए। आज नई पीढ़ी इंटरनेट की दुनिया में ही अधिक व्यस्त रहती है। पुरानी नई पीढ़ी को मिलकर नेतृत्व संभालने की जरूरत है।
राजनीतिमें रहा रिजेक्टेड फोर्स : रालोसपासांसद डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि मेधावी छात्र आज राजनीति में नहीं आना चाहते। आज राजनीति में वे लोग रहे हैं, जो रिजेक्टेड फोर्स हैं। भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि समाज की सारी गलतियों का ठीकरा राजनीतिज्ञों पर ही फोड़ा जाता है। पूर्व आईपीएस राज्यवर्द्धन शर्मा ने कहा कि राजनीति से ही परिवर्तन संभव है, इसलिए छात्रों को राजनीति में आना चाहिए। ब्रह्मचारी अभिषेक जी महाराज ने कहा कि वेद धर्म भी स्वतंत्रता समानता की बात सिखाता है। सेमिनार को रिटायर्ड आईपीएस उमेश कुमार सिंह, डॉ. शीला शर्मा अविनाश चौधरी ने भी संबोधित किया। संचालन सहजानंद सामाजिक न्याय मंच के अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने किया।
सेमिनार में असम के पूर्व सीएम प्रफुल्ल कुमार मोहंता, ब्रह्मचारी अभिषेक जी महाराज, केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव अन्य।
पीयू के कुलपति ने जब मरे कुत्ते को हटाया था
सांसदडॉ. अरुण कुमार ने पुराने शिक्षक की महानता पर चर्चा करते हुए कहा कि पीयू के कैबेनडिस हॉस्टल के पास कुत्ता मरा था। हम जब कुलपति आचार्य देवेंद्र नाथ शर्मा के पास इसकी शिकायत करने सुबह पहुंचे, तो उन्होंने पूछा कोई आंदोलन करने वाले हो क्या। जब मरे हुए कुत्ते को हटवाने की शिकायत की, तो खुद हॉस्टल आकर कुत्ते को हटाने लगे। फिर हमें अपनी गलती का एहसास हुआ और सबने मिलकर उसे दफनाया।
स्व