- Hindi News
- शीतकालीन सत्र की तैयारी में जुटे सत्ता पक्ष विपक्ष
शीतकालीन सत्र की तैयारी में जुटे सत्ता पक्ष-विपक्ष
विधानमंडलके शीतकालीन सत्र की तैयारी में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष भी जुट गया है। जहां सत्ता पक्ष ने सरकार के बेहतर कार्यों को हथियार बनाने की कार्ययोजना बनाई है, वहीं विपक्ष सरकार की नाकामियों को लेकर उसपर हमलावर होगी। मांझी सरकार विपक्ष के आसन्न हमलों को देखते हुए विपक्ष पर आक्रामक रहने की रणनीति बना रही है। उधर, गठबंधन टूटने के बाद से सरकार के प्रदर्शन को आधार बनाकर भाजपा सरकार को घेरेगी। कुलदीप निलंबन, दवा घोटाला, बोतलबंद शराब, बंद पड़ी कल्याणकारी योजनाएं, कन्या सुरक्षा योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, किसानों को बोनस, बढ़ते अपराध, लॉ एंड आर्डर जैसे कई मामलों पर पार्टी सरकार को घेरने की योजना बना रही है।
19से शुरू होगा सत्र
बिहारविधानमंडल का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा। सत्र की अवधि छोटी होगी और यह मात्र पांच दिनों का होगा। हालांकि, सत्र 26 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 20, 21 और 25 दिसंबर को सत्र की बैठकें नहीं होंगी। शीतकालीन सत्र में राज्यपाल द्वारा स्वीकृत अध्यादेशों की प्रति रखे जाने के अलावा कई विधेयक भी सदन पटल पर रखे जाएंगे। साथ ही द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी भी पेश होगा। एक-एक दिन गैर सरकारी संकल्पों राजकीय विधेयकों के लिए आरक्षित है।