पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स का उद‌्घाटन अंतिम हफ्ते में

स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स का उद‌्घाटन अंतिम हफ्ते में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीघामें पूर्व मध्य रेलवे का बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स सह इनडोर स्टेडियम का उद्घाटन इस महीने के अंतिम हफ्ते में होगा। निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। यह कॉम्पलेक्स अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। इसमें रेलवे के आयोजनों के अलावा अन्य राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय आयोजन भी होंगे। पूर्व मध्य रेल के जीएम मधुरेश कुमार ने रविवार को निर्माण कार्यों का जायजा लिया। बताया कि खिलाड़ियों खेल प्रेमियों के लिए यह बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा। अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से सीखने का मौका भी मिलेगा। सबसे बड़ी खासियत है वुडेन कोर्ट। हालांकि वुडेन कोर्ट पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के इनडोर हॉल में भी है।

निरीक्षण करते जीएम मधुरेश कुमार।

{25 एकड़ में स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स के साथ रेलवे का आवासीय काॅम्प्लेक्स भी बन रहा है।

{20 हजार वर्गफीट में इनडोर स्टेडियम।

{1000 लोग एक बार बैठ सकेंगे दर्शक दीर्घा में।

{फेडरेशन के मापदंडों के अनुरूप बास्केटबॉल का इनडोर कोट।

{कनाडा से आयातित अंतरराष्ट्रीय स्तर की मेपल की लकड़ी की फर्श लग रही है।

{अंतरराष्ट्रीय स्तर के दो बास्केटबॉल और चार बैडमिंटन कोर्ट।

{कुश्ती, कबड्डी, टेबल टेनिस जैसे इनडोर खेल भी होंगे।

{मल्टी विंडो डिस्प्ले सिस्टम, सौ फीसदी बिजली बैकअप, एसी, कैफेटेरिया, विश्राम गृह, चिकित्सक कक्ष, खिलाड़ियों को कपड़े बदलने के लिए अलग कक्ष, खिलाड़ियों के लिए लाॅकर, कार्यालय आदि।