- Hindi News
- सबके प्रयास से ही होगी मानवाधिकार की सुरक्षा
सबके प्रयास से ही होगी मानवाधिकार की सुरक्षा
लोकतंत्रका सीधा संबंध मानवाधिकार से है। आज की परिस्थितियां मांग करती हैं कि जन अधिकारों की सुरक्षा और राष्ट्रीय स्तर पर समस्याओं को पहचान कर उसे हल करने का प्रयास किया जाए। ये बातें रविवार को एसोसिएशन ऑफ सिविल राइट्स की ओर से आयोजित मानवाधिकार स्थिति एवं चुनौतियां विषयक गोष्ठी पर समाजशास्त्री प्रो. एमएन कर्ण ने कहीं।
उन्होंने कहा हमें लोगों को शिक्षित कर उनके अधिकारों और सुरक्षा प्रणाली के प्रति जागरुकता फैलानी होगी। और शोषण के विरोध में अपनी आवाज उठानी होगी। सैयद अखलाक ने कहा कि संविधान इंसाफ, बराबरी और आजादी की बात स्वीकार करता है, लेकिन आज के समय में धनबल और जातिवाद का प्रभाव हमारे समाज में देखा जा सकता है। सामाजिक कार्यकर्ता सुल्तान अहमद ने कहा कि सभी के प्रयास से ही मानवाधिकार की रक्षा की जा सकती है। रामचंद्र लालदास, डाॅ. खालिद अहमद, मिथिलेश, धनंजय सिन्हा, ललन गौड़, जौहर आदि ने अपने विचार रखे।