- Hindi News
- महिलाओं में कैंसर रोकने के लिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम प्रभावी बनाएं
महिलाओं में कैंसर रोकने के लिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम प्रभावी बनाएं
महिलाओंमें होने वाले कैंसर को रोकने के लिए देश भर में वैक्सीनेशन प्रोग्राम को प्रभावी बनाने की जरूरत है। गायनी के विद्यार्थियों को स्त्री कैंसर से जुड़ी बारीकियों को भी पढ़ाने की जरूरत है। एजीओआईसीओएन-2014 के तहत आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के अंतिम दिन रविवार को संगठन अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने ये बातें कहीं।
डॉ. सिंह ने कहा कि महिलाओं में होने वाले कैंसर का आसानी से पता चल जाता है। बस जरूरत है कि वे जागरूक रहें। हर साल एक बार शरीर का चेकअप जरूर कराएं। इससे बच्चेदानी के कैंसर जैसे मामले आसानी से सामने जाते हैं। डॉ. सिंह के मुताबिक, सेमिनार के दौरान देश भर के कैंसर रोग विशेषज्ञों ने स्त्रियों में होने वाले कैंसर को लेकर आंकड़े पेश किए। देश भर में जहां हर साल 12 लाख रोगी सामने रहे हैं वहीं बिहार में यह आंकड़ा 90 हजार से अधिक है। डॉक्टरों ने कहा कि मेडिकल संस्थानों में कैंप लगाकर स्त्रियों को जागरूक करना होगा। सम्मेलन में कैंसर रोग विशेषज्ञों ने इस बात पर सहमति जताई कि शोध और आधुनिक चिकित्सा के जरिए महिलाओं में होने वाले कैंसर का इलाज संभव होगा।
इस दौरान डॉ. ऋचा चौहान, डॉ. रमा जोशी, डॉ. कविता सिंह सहित बड़ी संख्या में कैंसर रोग विशेषज्ञ मौजूद रहे।
कैंसर पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में पद्मश्री डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह (बीच में) अन्य।