पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एंबुलेंस ने ट्रक में पीछे से मारा धक्का, चालक एक तीमारदार जख्मी

एंबुलेंस ने ट्रक में पीछे से मारा धक्का, चालक एक तीमारदार जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। हाजीपुरसे मरीज को लेकर पटना रही एंबुलेंस ने पीछे से ट्रक को धक्का दिया। रविवार रात लगभग पौने एक बजे जीरो माइल ट्रैफिक थाने के धनुकी मोड़ पर हुई इस घटना में चालक एंबुलेंस में फंस गया। उस पर सवार मरीज और उनके परिजन चिल्लाने लगे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को किसी तरह निकाला गया।

पुलिस ने चालक संजीत कुमार को एनएमसीएच और जख्मी एक महिला तीमारदार को पीएमसीएच भेजा। हादसा ओवरटेक के चक्कर में हुआ। एंबुलेंस में मरीज के साथ एक बच्चा समेत तीन-चार लोग सवार थे। सभी लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद दारोगा आलोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक का पिछला भाग भी क्षतिग्रस्त हुआ है। एंबुलेंस में लाए जा रहे मरीज काे पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना था। इसी बीच एंबुलेंस चालक आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान हादसा हुआ। एंबुलेंस चालक संजीत हाजीपुर के मुक्ति मोहल्ला का रहनेवाला है।