जेल में कंप्यूटर की पाठशाला लगेगी
पटना। प्रदेशके 56 जेलों में कैदी अब कंप्यूटर की ट्रेनिंग के साथ ही डिजाइनिंग, कारपेंट्री और कैटरिंग मैनेजमेंट सहित रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों का प्रशिक्षण ले सकेंगे। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) कैदियों के लिए नए सत्र से वोकेशनल पाठ्यक्रम शुरू करेगा। अभी कैदियों को 11वीं और 12वीं की शिक्षा दी जा रही है। पटना में 1500 कैदी शिक्षा ले रहे हैं। क्षेत्रीय निदेशक संजय सिंह ने कहा कि जिन क्षेत्रों में जेल हैं, वहां स्थानीय स्तर पर किस तरह का रोजगार बेहतर रहेगा? इस बारे में स्थानीय विशेषज्ञों की भी मदद ली जाएगी। ये विषय भी कोर्स में शामिल किए जाएंगे।
प्रमुखवोकेशनल कोर्स : वेबडिजाइनिंग, बेसिक कम्प्यूटिंग स्किल्स, टाइपराइटिंग, स्टेनोग्राफी, प्रिजर्वेशन ऑफ फ्रूट्स एंड वेजीटेबल, कटिंग एंड टेलरिंग, वाटर मैनेजमेंट फॉर क्रॉप प्रोडक्शन, पोल्ट्री फार्मिंग और सोल इंड फर्टिलाइजर मैनेजमेंट।