- Hindi News
- पांच वर्षों में वकीलों के लाइसेंस रिन्युअल का विरोध करेगी भाजपा
पांच वर्षों में वकीलों के लाइसेंस रिन्युअल का विरोध करेगी भाजपा
पटना | अधिवक्ताओंके लाइसेंस को पांच वर्षों में रिन्युअल कराने के बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्णय का भाजपा ने विरोध किया है। प्रदेश भाजपा दफ्तर में रविवार को भाजपा विधि एवं विधायी प्रकोष्ठ की बैठक हुई, जिसमें इस निर्णय को तानाशाही बताया गया। इस निर्णय के खिलाफ 22 दिसंबर को पूरे राज्य में अधिवक्ता काला बिल्ला लगाकर विरोध जताएंगे। बैठक की अध्यक्षता अवधेश पांडेय ने की। इसमें महेश्वरधर द्विवेदी, अशोक कुमार, भोला मंडल, दीपनारायण दूबे, अरविंद मंटू, सतीश वर्मा, प्रमोद कुमार, अवधेश सिंह, इंद्रा लक्ष्मी, संजीत तिवारी मौजूद थे। अगले वर्ष 18 जनवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक करने की भी निर्णय लिया गया।