शराबबंदी कानून लागू करे सरकार
शराबबंदी कानून लागू करे सरकार
पटना|आम आदमीपार्टी ने कहा कि सरकार दलितों महादलितों का कल्याण चाहती है, तो प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू कर दे। दलितों महादलितों की समस्या पर रविवार को करगिल चौक पर आम आदमी पार्टी ने धरना दिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य परवीन अमानुल्लाह ने कहा कि नीतीश मांझी सरकार में शराब से हुए महादलितों की मौत का आंकड़ा बताएं, तो हमारा सिर शर्म से झुक जाएगा। धरना को संदीप, धीरज सिंह, बबलू प्रकाश, कुंदन किशोर, आनंद पटेल, अनिल द्विवेदी, सुमित कुमार, सन्नी, मनोज कुमार और मिथिलेश कुमार ने भी संबोधित किया।