इस बार दागी शिक्षक नहीं जांचेंगे कॉपी
पटना|बिहार बोर्डने तय किया है कि इस बार उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में दागी शिक्षकों को नहीं लगाया जाएगा। ऐसे शिक्षकों की सूची बनाई जा रही है, जिन पर कॉपी की जांच में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। बोर्ड ने इनको अगले वर्ष के मैट्रिक इंटर परीक्षा की कॉपियों की जांच से अलग रखने का फैसला किया है।
इस वर्ष इंटर साइंस कॉमर्स के रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायत आई। जांच के बाद बोर्ड को पता चला कि शिक्षकों ने सही से कॉपी जांची ही नहीं। बोर्ड ने जांच में लगने वाले शिक्षकों की विवरणी तैयार कराने का निर्णय लिया। जांच में गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों की सूची के आधार पर अगली बार की कॉपी जांच के लिए शिक्षकों की सूची बनाने का निर्देश दिया है। सचिव श्रीनिवास चंद्र तिवारी ने कहा कि मैट्रिक इंटर की कॉपी जांच प्रक्रिया बेहतर करने की योजना बनाई जा रही है। दागी शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य से अलग रखा जाएगा।
बिहार बोर्ड बना रहा योजना