पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलीटेक्निक कॉलेजों में भी होगा वाई फाई

पॉलीटेक्निक कॉलेजों में भी होगा वाई-फाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यके सभी सरकारी इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में वाई-फाई की सुविधा सरकार उपलब्ध कराएगी। ताकि यहां के विद्यार्थी सहूलियत से नि:शुल्क इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकें। विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ने इसके लिए कार्ययोजना बनाई है।

विभाग के निदेशक अतुल सिन्हा ने कहा कि सबसे पहले पटना और गया के कॉलेजों में यह सुविधा दी जाएगी। पटना के तीनों पॉलीटेक्निक कॉलेज और गया इंजीनियरिंग कॉलेज में इंटर कनेक्शन लेने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। चरणवार वाई-फाई की सुविधा राज्य के अन्य कॉलेजों में दी जाएगी। राज्य में सात इंजीनियरिंग और 14 पॉलीटेक्निक कॉलेज अभी संचालित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक दिसंबर से सातों इंजीनियरिंग कॉलेजों में शिक्षकों और कर्मचारियों की हाजिरी अब बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से हो रही है। कौन कितने बजे कॉलेज आए, इसकी जानकारी विभाग के पास जाती है। यह व्यवस्था अब पॉलीटेक्निक कॉलेजों में भी शुरू की जाएगी।

तारामंडल परिसर में चलेगा साइंस शो

विभागने तारामंडल परिसर में लोगों को साइंस शो दिखाने का निर्णय लिया है। यह नि:शुल्क होगा। इसके माध्यम से किसी भी चीज की गति, ताप आदि को वहीं पर माप कर दिखाया जाएगा। जैसे मोमबत्ती की लौ में कितनी ताप होती है। प्रकाश की गति क्या है, आदि की जानकारी दी जाएगी। निदेशक अतुल सिन्हा ने कहा कि एक माह में इस शो को शुरू करने का लक्ष्य है।

विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ने बनाई कार्ययोजना