मगध महिला में फेयरवेल पार्टी
पटना|मगध महिलाकॉलेज के बीकॉम डिपार्टमेंट में रविवार को एनुअल डे कम फेयरवेल पार्टी हुई। बीकॉम फर्स्ट सेकेंड ईयर की छात्राओं ने थर्ड ईयर की स्टूडेंट्स को फेयरवेल दिया। मिस बीकॉम प्रतियोगिता भी हुई। विजेता दीपा को मिस बीकॉम का ताज पहनाया गया। वर्षा फर्स्ट रनरअप और रिनि सेकेंड रनरअप रहीं। जूनियर छात्राओं ने हैंगओवर तेरी यादों का... समेत कई गानों पर स्टेज परफॉर्मेंस दिया। इस दौरान कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. डॉली सिन्हा, प्रो. भारती बागची मौजूद थीं।
पल-पल याद रहे... आओ सहेज लें ये पल