पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेडी वीमेंस में शुरू होगा मार्शल आर्ट का कोर्स

जेडी वीमेंस में शुरू होगा मार्शल आर्ट का कोर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेडीवीमेंस कॉलेज में जल्द मार्शल आर्ट का शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू किया जाएगा। महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध को देखते हुए कॉलेज यह कदम उठा रहा है। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. सुभाष प्रसाद सिन्हा ने कहा कि कॉलेज आते-जाते वक्त छात्राएं अक्सर ऑटो और टैक्सी में अकेली होती हैं। रोज ही कोई कोई रास्ते में ईव टीचिंग का शिकार होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कॉलेज प्रशासन अपनी छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार करेगा। यह कोर्स स्थाई और सभी छात्राओं के लिए अनिवार्य होगा। छह महीनों के कोर्स की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

डॉ. सिन्हा ने कहा कि छह महीनों में छात्राओं को जरूरी दांव-पेच सिखा दिए जाएंगे, जिससे वे आत्मरक्षा में सक्षम होंगी। इससे उनको शारीरिक मजबूती भी मिलेगी और वह मार्शल आर्ट भी सीख जाएंगी। मार्शल आर्ट की क्लास चलाने के लिए ट्रेंड ब्लैक बेल्ट टीचर्स रखे जाएंगे। छात्राओं को तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी। कॉलेज प्रशासन उन्हें सर्टिफिकेट देने की भी योजना बना रहा है।