- Hindi News
- तीन घंटे में दो विषयों पर लिखना था निबंध
तीन घंटे में दो विषयों पर लिखना था निबंध
संघलोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की रविवार से शुरू हुई मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों को दो विषयों पर निबंध लिखना पड़ा। निबंध परीक्षा में अब तक तीन घंटे में एक ही विषय पर निबंध लिखना पड़ता था। शब्दों की कोई सीमा नहीं होती थी, लेकिन इस बार शब्द सीमा जहां 1000-1200 शब्द हो गए, वहीं दो विषयों पर निबंध लिखना अनिवार्य किया गया। इसे लेकर अभ्यर्थियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। कुछ ने इसे सराहा तो कुछ ने कहा कि यूपीएससी ने निबंध के प्रश्नपत्र को मुश्किल कर दिया है। निबंध का पेपर 250 अंक का था। दूसरी पाली में 300 अंक की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। इसमें अभ्यर्थियों को सिर्फ उत्तीर्ण होना है।
साइंस कॉलेज से परीक्षा देकर निकले एन. कृष्णा ने कहा कि पहले तीन घंटे में एक निबंध लिखना होता था। अब आठ विकल्पों में से दो पर निबंध लिखना ज्यादा आसान है। कुमार विश्वास ने कहा कि विकल्प का बढ़ना अच्छा है। इस बार निबंध के विषय पहले के वर्षों से आसान थे। पवन कुमार ने बताया कि अब तीन घंटे में दो निबंध और वह भी अलग-अलग विषय पर, निश्चित ही अभ्यर्थियों के लिए मुश्किल होगी।
आईबीपीएस क्लर्क, जेई की भी परीक्षा
पटना|शहर मेंरविवार को विभिन्न सरकारी बैंकों में क्लर्क पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा हुई। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न आसान थे। परीक्षा 27 दिसंबर तक चलेगी। उधर, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से जूनियर इंजीनियर के पद पर भर्ती के लिए परीक्षा ली गई। सीपीटी की भी परीक्षा कॉलेज ऑफ कॉमर्स, टीपीएस, एएन कॉलेज और क्राइस्ट चर्च में हुई।