पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"बिना स्लेट लिए बहाली हो\'

\"बिना स्लेट लिए बहाली हो\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | छात्रसंगठनों ने बिना राज्य स्तरीय एजुकेशनल टेस्ट (स्लेट) आयोजित किए व्याख्याता बहाली पर सवाल खड़े किए हैं। इसी मुद्दे पर रविवार को साइंस कॉलेज मैदान में छात्र संगठनों की बैठक हुई। इसमें छात्र नेताओं ने कहा कि स्लेट के बिना व्याख्याता बहाली नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में 16 दिसंबर को लॉ कॉलेज में छात्र संगठनों की बैठक बुलाई गई है। इसमें छात्रों से विचार कर हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। बैठक में बबलू सम्राट, धीरज सिंह यादव, तनवीर अहमद, संजीव सरदार आिद मौजूद रहे।