युवाओं से संवाद करेंगे पप्पू यादव
पटना | सांसदराजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में छात्र-युवाओं से संवाद करेंगे। वे उनकी समस्याएं जानेंगे और उन्हें दूर करने के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। 29 दिसंबर को होनेवाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार को सांसद आवास में बैठक हुई। छात्र युवा शक्ति की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह, राजेश रंजन, प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार बाजितपुरी, रमेश राम, मुकेश यादव, पिंटू कुमार, चंदन कुमार, अखिलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।