नालंदा विवि : बैठक 13-14 जनवरी को
पटना| नालंदाविश्वविद्यालय की गवर्निंग बोर्ड की अगली बैठक राजगीर में 13-14 जनवरी को होगी। इसकी अध्यक्षता कुलाधिपति प्रो. अमर्त्य सेन करेंगे। इसमें विश्वविद्यालय में नए कोर्स शुरू करने और इसके भवन निर्माण पर चर्चा होगी। बैठक में सिंगापुर के पूर्व विदेश मंत्री जार्ज यो, ब्रिटिश हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य प्रो. मेघनाथ देशाई, नालंदा विवि की कुलपति गोपा सभरवाल के अलावा न्यूयॉर्क, जापान चीन के प्रतिनिधि शामिल होंगे।