पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर मकान बचाने के लिए ईश्वर से गुहार, भजन कीर्तन शुरू

घर-मकान बचाने के लिए ईश्वर से गुहार, भजन-कीर्तन शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनएमसीएचकी भूमि से अतिक्रमण हटाने के मामले में प्रशासन की सख्ती से बचाव राहत के लिए प्रभावित लोगों ने ईश्वर की प्रार्थना शुरू कर दी है। रविवार से एनएमसीएच के सामने दवा दुकानों के आगे अखंड रामचरित्र मानस का पाठ शुरू कर दिया गया है, वहीं महिलाएं कीर्तन भजन कर रही हैं।

पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर एनएमसीएच की भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन का रवैया पूरी तरह से सख्त है। प्रशासन ने सख्ती बरते हुए कई पक्के निर्माण को ध्वस्त भी कर दिया है। इन्हें कोई समय भी नहीं दिया गया। इस स्थिति में सलामती के लिए सभी ईश्वर की आराधना कर रहे हैं।

अतिक्रमण मुक्ति से बचाव के लिए भजन-कीर्तन करते लोग।

\\\"भगवान ही दिला सकते हैं परेशानी से छुटकारा\\\'

रविवारकी सुबह अस्पताल के सामने मार्ग में सड़क पर मंडप बना कर श्री रामचरित्र मानस का पाठ शुरू कर दिया है। महिलाएं वहां जत्थे में कीर्तन भजन कर रही हैं। भजन में शामिल महिला सावित्री देवी, गीता देवी रीना देवी का कहना है कि भगवान ही इस समस्या से निजात दिला सकते हैं। घर मकान टूटने के भय से प्रभावित लोगों का चैन सकून छिन गया है। इधर प्रशासन कोर्ट के आदेश फैसले को लेकर मोहलत देने के मूड में नहीं है।