- Hindi News
- शिक्षकों के कंधे पर राष्ट्र की जिम्मेदारी
शिक्षकों के कंधे पर राष्ट्र की जिम्मेदारी
पटना सिटी | भारतविकास परिषद सिटी शाखा की ओर से रविवार को राय अनंत लाल अग्रवाल धर्मशाला में गुरुवंदन छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 20 विद्यालय के शिक्षकों 40 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। शाखा संरक्षक डॉ. एसए कृष्णा ने गुरु-शिष्य परंपरा पर विचार रखे। मुख्य अतिथि डॉ. एके सेठ ने कहा कि शिक्षकों के कंधों पर ही राष्ट्र निर्माण कि जिम्मेदारी है। मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रो. आरसी सिन्हा, श्रीप्रकाश माथुर, मोहन चतुर्वेदी आिद मौजूद थे।