पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी को लाने ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

पत्नी को लाने ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना-मसौढ़ी रोड पर हादसा, चालक खलासी फरार

भास्करन्यूज| पटना सिटी

अपनीबीवी को ससुराल से लाने जा रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोग भड़क उठे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए चालक खलासी ट्रक छोड़ कर फरार हाे गए। घटना रविवार सुबह पटना-मसौढ़ी मार्ग पर हुई।

रूपसपुर सराय नगर निवासी महेश कुमार का 30 वर्षीय बेटा चंदन कुमार बाइक से सुबह करीब 11 बजे घर से बैरिया स्थित ससुराल जाने के लिए निकला था। इसी दौरान पटना-मसौढ़ी पथ पर आरपीएस स्कूल के पास तेज गति से रहे ट्रक ने चंदन को कुचल दिया। खून से लथपथ चंदन को बचाने के लिए लोग वहां पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक को खदेड़ा।

चालक खलासी ट्रक छोड़ वहां से भाग निकले। ट्रैफिक इंस्पेक्टर फारूख हुसैन ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। बीच सड़क से शव दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने में करीब एक घंटे का समय लगा, जिस कारण वाहनों का परिचालन भी बाधित रहा।

सड़क हादसे में तीन वर्षीय बेटी नेहा के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना की खबर मिलने के बाद काफी संख्या में परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। महिलाओं का रो-रो कर हाल बुरा था। मृतक चंदन दो भाइयों में बड़ा था। परिजनों ने बताया कि पहले वह भाड़े पर वाहन चलवाता था। हाल के दिनों में कारोबार करने की तैयारी में था।

चारदिन में चार मौतें

पिछलेचार दिनों में चार लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो चुकी है। सभी मौतें ट्रक ट्रैक्टर से कुचल कर हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक और ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं। इससे बाइक सवार चालकों को परेशानी होती है।